बिलासपुर के कालिंदी इस्पात में मजदूर की हादसे में मौत हो गई.मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट के कम कर रहा था और अचानक दूसरी मंजिल से गिर गया. मृतक का नाम झगरु धृतलहरे बताया जा रहा है.गलवार को परिजनों और मजदूरों ने प्लांट के गेट के सामने धरना दिया है.
परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की है। साथ ही पत्नी को पेंशन और बेटे को नौकरी की भी मांग की गई है. उन्होंने बताया कि प्लांट में सेफ्टी के इंतजाम नहीं है पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रहे.
