हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य, आज से होगी सख्ती से कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट यानी की HSRP लगाना जरुरी है. बता दें की  2019 से पहले खरीदी सभी गाड़ियों में HSRP नंबर प्लेट लगाना जरुरी है. वरना जाँच के दौरान पकड़े जाने पर 500 से दस हजार रुपए तक का चालान अदा करना पड़ सकता है.रिवहन विभाग एचएसआरपी के लिए 15 अप्रैल तक का समय तय किया था, जिसके बाद से अब चालानी कार्रवाई की जाएगी.

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए रायपुर कलेक्ट्रेट में एक काउंटर खुल चुका है, ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो. यहां बाइक के लिए 365 रुपए और कार के लिए 500 रुपए से अधिक निर्धारित शुल्क लेकर एचएसआरपी बनाकर दिए जा रहे हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *