Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2023 के सफल अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी आज नवा रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाल ही में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
शिक्षक भर्ती पास लेकिन नियुक्ति नहीं
धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने मंत्री निवास के बाहर नारेबाजी करते हुए बैनर-पोस्टर लगाए। उनका कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती-2023 की परीक्षा पास किए उन्हें एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा विभाग केवल आश्वासन देकर समय बर्बाद कर रहे हैं।

धरने के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। काफी देर तक चले विवाद के बाद पुलिस अभ्यर्थियों को रायपुर सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। अभ्यर्थियों की एक ही मांग थी कि उन्हें शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने की अनुमति दी जाए और नियुक्ति को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए।
देखिए वीडियो –
