Bilaspur News: रोमांस कर रहे कपल छत से गिरे, बॉयफ्रेंड की मौत; गर्लफ्रेंड गंभीर

Bilaspur News:

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में रोमांस के दौरान तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने से युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर का है।tcw

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल की देर रात चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर की EWS कॉलोनी स्थित तीन मंजिला इमारत की छत पर मौजूद थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इसी दौरान नशे में बैलेंस बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए।

नीचे गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक दर्द से कराहता रहा, जबकि युवती भी रोती रही, लेकिन देर रात होने के कारण किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। सुबह करीब 6 बजे लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। युवती के कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों के अनुसार वह चल-फिर नहीं पा रही है।

3 साल से था संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब 3 साल से संबंध था। युवक चिरंजीव पांडे चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था और जोमैटो में डिलीवरी का काम भी करता था। वहीं युवती गरिमा सिंह पहले एक निजी संस्था में कार्यरत थी।

बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

घटना के बाद युवती के बयान में सामने आया है कि युवक नशे में लड़खड़ा रहा था और छत से गिरने लगा, जिसे बचाने के दौरान दोनों संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए।

पुलिस कर रही जांच

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bilaspur Suicide: तीन मंजिला इमारत से प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, युवक की मौत; युवती गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *