Durg Opium Farming: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। (भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती)

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। इसके बाद भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। निलंबन आदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने जारी किया है। विनायक ताम्रकार (Vinayak Tamrakar Afim Kheti) राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक के पद पर थे। पार्टी की छवि धूमिल होने के कारण यह कार्रवाई प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है। (दुर्ग अफीम खेती)

डेढ़ एकड़ में मिली अफीम की खेती (BJP Neta Afim Kheti)
पुलिस को 6 मार्च को सूचना मिली थी कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक खेत में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए।

पुलिस ने खेत को कब्जे में लेकर पूरी अफीम की फसल जब्त कर ली है। मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
दुर्ग में पहला मामला
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जमीन अधिया पर देने का दावा
वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
]

