CG Anganwadi Bharti 2026: एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। (अंबिकापुर आंगनबाड़ी भर्ती)

परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब प्रक्रिया में बदलाव करते हुए आवेदन को ऑनलाइन कर दिया गया है।
भर्ती संबंधी जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर के अंतर्गत तकिया रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है। (आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026)

इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://aww.e-bharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें और पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
