CG Accident: घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौत

CG Accident

CG Accident: कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे में घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। (कोरबा घर में घुसा ट्रेलर)

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। (घर में घुसा ट्रेलर; बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौत)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर (Korba Trailer Accident) बलौदा की ओर से गलत दिशा में तेज गति से आ रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पार कर भोलाराम सूर्यवंशी के घर में जा घुसा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतका के ससुर भोलाराम सूर्यवंशी ने बताया कि वह उस समय कमरे में आराम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि ट्रेलर घर में घुस चुका था। बच्चे आंगन में खेल रहे थे, जिन्हें समय रहते अंदर भेज दिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Korba Trailer Accident Woman Death)

गांव के पूर्व सरपंच विजय कुमार मरावी ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की मांग है कि मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिया जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, चक्काजाम जारी रहेगा।

बताया गया कि शशि बाई गर्भवती थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके पति गजपाल पेशे से ड्राइवर हैं।

मौके पर प्रशासनिक अमला

घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे तथा तहसीलदार अभिजीत राजभानु सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *