Raigarh Afim Kheti: रायगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, 17 दिन में पांचवां मामला; 2 गिरफ्तार

Raigarh Afim Kheti

Raigarh Afim Kheti: रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में करीब 50 डिसमिल जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बीते दो दिनों में यह दूसरा और पिछले 17 दिनों में पांचवां मामला है। (लैलूंगा अफीम खेती)

2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार (Lailunga Afim Kheti)

पुलिस ने घेराबंदी कर जगतराम नाग और मनोज नाग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साधराम नाग फरार बताया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्थलगांव के एक व्यापारी से बीज लाकर अफीम की खेती कर रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

भूपेश बघेल का तंज

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘सुशासन’ के अफीम स्टार्टअप की नई ब्रांच अब लैलूंगा में पाई गई है।

 

तमनार में भी पकड़ी गई थी अफीम की खेती

इससे पहले 23 मार्च को तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी। यहां झारखंड निवासी मार्शल सांगा द्वारा 10-12 वर्षों से खेती किए जाने की बात सामने आई थी। उसने खेत लीज पर लेकर तरबूज और ककड़ी की आड़ में अफीम उगाई थी।

प्रदेश में लगातार पांचवां मामला

प्रदेश में पिछले 17 दिनों में यह पांचवां मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग (Durg Afim Kheti), 10 और 12 मार्च को बलरामपुर (Balrampur Afim Kheti) के अलग-अलग क्षेत्रों में और 21 मार्च को रायगढ़ के तमनार में अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है।

Raigarh Afim Kheti: दुर्ग, बलरामपुर के बाद यहां पकड़ाई अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लहलहाती फसल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *