Raipur News: रायपुर शराब भट्ठी में मारपीट और चाकूबाजी, 3 युवक घायल, CCTV में कैद हुई वारदात

Raipur News

Raipur News: राजधानी रायपुर के गंजपारा शराब भट्ठी (Raipur Liquor Shop Fight) में शनिवार शाम हुए विवाद का CCTV फुटेज सामने आया है। शराब लेने की लाइन में धक्का-मुक्की के बाद यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें आरोपियों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इस वारदात में तीन युवक घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, छोटा रामनगर कबीर चौक निवासी तेजपाल चौहान अपने दो दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे गंजपारा शराब भट्ठी (Ganjpara Sharab Bhatthi) में शराब लेने गया था। इसी दौरान गंजपारा निवासी अमन सोनी, लक्की गोप, दुर्गेश उर्फ दरवेश और तामू उर्फ तामेश्वर ने पहले शराब लेने की बात कहकर तेजपाल को धक्का दिया।

 

विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए चाकू (Raipur Knife Attack) से तेजपाल की बायीं जांघ में वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए तोषण साहू के सिर पर बीयर की बोतल से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गितेश वर्मा को कांच के टुकड़े से मारा गया, जिससे वह भी जख्मी हो गया।

पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना CCTV में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *