Raipur News: मरीन ड्राइव तालाब में डूबने से युवक की मौत, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

Raipur News

Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के अगले दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। मरीन ड्राइव तालाब (Raipur Marine Drive) में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हनी मानिकपुरी (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः बालोद जिले का निवासी था और रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर हनी (Hani Manikpuri Death Marine Drive) अपने दो दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव घूमने आया था। इस दौरान तालाब में नहा रहे दो युवकों को देखकर हनी भी पानी में उतर गया, जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

 

सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और गोताखोर दल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में मातम का माहौल है। (Raipur Drowning Marine Drive)

Raipur News

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीन ड्राइव तालाब में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन यहां सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। गहरे हिस्सों में चेतावनी बोर्ड और स्थायी लाइफगार्ड की कमी के कारण लोग अक्सर खतरे में पड़ जाते हैं। प्रशासन की अपील के बावजूद लापरवाही से हादसे थम नहीं रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *