Raipur Betting: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है, जहां दोपहर 2 बजे पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। (Babu Khemani Arrest)
पुलिस जांच में सामने आया है कि खेमानी ने महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने का नेटवर्क खड़ा किया था। इस मामले में 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज हुई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। (बाबू खेमानी गिरफ्तार)
20 से ज्यादा आरोपी पहले ही गिरफ्तार
रायपुर पुलिस पहले ही इस सिंडिकेट से जुड़े 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो अलग-अलग शहरों से पैनल ऑपरेट कर रहे थे।
देशभर में फैला नेटवर्क (Babu Khemani Betting Case)
जांच में खुलासा हुआ है कि यह सट्टा नेटवर्क रायपुर के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा तक फैला हुआ था। आरोपी अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से अलग-अलग शहरों में बैठकर पूरा ऑपरेशन चला रहा था।
म्यूल खातों से होता था लेन-देन
सिंडिकेट बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को जोड़ा जाता था और पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे ट्रांजैक्शन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।
सोशल मीडिया से युवाओं को फंसाते थे
आरोपी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को सट्टे के लिए आकर्षित कर रहा था। इससे यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा था।
खेमानी पहले भी जा चुका है जेल
बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है और वह प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Raipur Betting: ऑनलाइन सट्टेबाजी में 20 सटोरिये गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी फरार





