Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की न्यायधनी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां एक युवती ने अपनी मां संग मिलकर अपनी ही सहेली को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। लड़की नाबालिग थी। घरेलू विवाद से नाराज होकर वो घर छोड़कर अपनी फ्रेंड के घर चली गई थी। तभी उसकी फ्रेंड और मां ने मिलकर ये गंदा काम किया।

पीड़िता ने बताया कि दोनों मां बेटी उसे बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाई और दूसरों युवकों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को पकड़ा है।
जानिए पूरा मामला
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोड़कर चली गई।
बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

शराब पिलाकर कराते थे देह व्यापार (Bilaspur sarkanda Prostitution case)
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। लड़की ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद वे लोग उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लड़की ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था।
लड़की के विरोध करने पर करते थे मारपीट
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां के साथ अन्य युवकों के गैंग ने उसे रायगढ़ में रखा था, जहां युवकों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे धमकाया जाता था। साथ ही बेरहमी से मारपीट भी की जाती थी।

मां-बेटी समेत गैंग के सदस्य गिरफ्तार
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी (Kalika Tiwari Arrest) लिंगियाडीह में रहती हैं, जबकि विकास उर्फ विकास भोजवानी (Vikas Bhojwani Arrest) सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज में रहता है।
मुख्य आरोपी विक्की के साथ मिलकर उन्होंने अवैध धंधे को अंजाम दिया। वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विक्की के साथ ही कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य सरगना विक्की भोजवानी (विकास) पहले भी पीटा एक्ट के केस में जेल जा चुका है। वह युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।
देखिए वीडियो –
