Surajpur Murder: 20 लाख के लोन के लिए टीचर मां और बेटे का मर्डर; गला घोंटा, पत्थर से सिर फोड़ा

Surajpur Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टीचर और उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका की सहेली का पति है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 लाख रुपए के लोन की किस्त चुकाने के लिए टीचर से पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Surajpur Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टीचर और उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका की सहेली का पति है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 लाख रुपए के लोन की किस्त चुकाने के लिए टीचर से पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी को डर था कि मृतका का बेटा उसके आने-जाने की जानकारी जानता है, इसलिए उसने बेटे की भी हत्या कर दी। मामला जयनगर और विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीचर के घर के बाथरूम में शैंपू की बोतल से उनके सिर पर हमला किया। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वहीं बेटे को सुनसान जगह ले जाकर सीमेंट के टुकड़े से सिर और सीने पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

बेटे का शव सड़क किनारे मिला था (Surajpur Mother son murder)

10 अक्टूबर की सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान विश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को सुजल की स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

घर में मिला मां का शव

पुलिस जब सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। उसकी मां रजनी बरेठ का भी कोई पता नहीं था। रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया, जहां बाथरूम में रजनी बरेठ (40) का शव मिला।

रजनी बरेठ बेलटिकरी के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं।

जांच में सहेली के पति पर हुआ शक

ब्लाइंड मर्डर की जांच के लिए पुलिस ने साइबर टीम की मदद ली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों के मोबाइल की लोकेशन की जांच की गई।

जांच के दौरान रजनी बरेठ की सहेली के पति परवेश उर्फ प्रवेश कुमार (36) की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के टीचर के घर की ओर जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

लोन की किस्त के लिए मांगे थे पैसे

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और रजनी बरेठ एक ही स्कूल में शिक्षिका थीं, इसलिए उसका रजनी के घर आना-जाना था।

आरोपी ने मोटर पार्ट्स के कारोबार के लिए 20 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन की किस्त चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसे जानकारी थी कि रजनी बरेठ ने भी करीब 19 लाख रुपए का लोन लिया है।

9 अक्टूबर को आरोपी रजनी के घर पहुंचा था। शाम को जब रजनी ड्यूटी से लौटीं और बेटा ट्यूशन के लिए बाहर चला गया, तब आरोपी ने उनसे पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

बाथरूम में गला दबाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार पैसे को लेकर विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने रजनी के साथ झूमाझटकी की। जब वह बचने के लिए भागने लगीं तो आरोपी उन्हें बाथरूम में ले गया और शैंपू की बोतल से सिर पर हमला किया। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *