CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की आड़ में हो रही अवैध तस्करी का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 77 किलो गांजा, एक एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और मोबाइल फोन समेत करीब 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।![]()
नाका में की गई घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से महासमुंद होते हुए एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने एमएच 13 सीयू 0707 नंबर की एंबुलेंस और पायलेटिंग कार एमएच 12 एनबी 5277 को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 38 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की योजना नाकाम हो गई।
तीसरी बार पकड़ी गई एंबुलेंस से तस्करी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी की कोशिश को तीसरी बार विफल किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के धाराशिव और सोलापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
Mahasamund Ganja Taskari: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, सलमान खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

