Raigarh Murder: खेत में खून से लथपथ मिला युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान; खून से सने कपडे..

Raigarh Murder

Raigarh Murder: रायगढ़ जिले में एक 40 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को युवक का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। (रायगढ़ में खून से लथपथ युवक का शव)

मृतक की पहचान ग्राम परसकोल (Parsakol Village Murder) निवासी अनिल चौहान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आश्रम के सामने शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। (रायगढ़ खेत में युवक का शव)

पुलिस के अनुसार, अनिल चौहान की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान हैं। उसके चेहरे और कपड़ों पर खून के छींटे मिले हैं। हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड की सहायता ली गई। (Kharsia Youth Body Found)

Raigarh Murder

डॉग स्क्वायड ने सरपंच के घर तक किया पीछा

जानकारी के मुताबिक, डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल से सरपंच के घर तक पहुंची। मृतक के साथी मोतीलाल सिदार पर भी संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अनिल अपने साथी के साथ पास के गांव में शराब पीने गया था और बाद में दोनों लौटे थे।

2-3 संदिग्ध हिरासत में

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *