RTE Admission 2026: RTE एडमिशन प्रक्रिया, 15 दिन में 16,500 से ज्यादा आवेदन, इतने तारीख तक कर सकेंगे पंजीयन

RTE Admission 2026

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के तहत छात्रों का पंजीयन जारी है। 16 फरवरी से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अब तक 15 दिनों के भीतर 16 हजार 500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आरटीई पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार, इस सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश दिए जाएंगे। अभिभावक 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। (RTE एडमिशन प्रक्रिया)

RTE Rule Change

6850 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

आरटीई के तहत राज्य के 6850 स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे। राजधानी रायपुर (Raipur RTE Seats) में 825 निजी स्कूलों की 3089 सीटों पर बच्चों को प्रवेश मिलेगा। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कम बताया जा रहा है।

सीटों का निर्धारण यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज पिछले वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है।

13 से 17 अप्रैल तक लॉटरी और सीट आवंटन

प्रथम चरण में छात्र पंजीयन 31 मार्च तक चलेगा। इसके बाद नोडल वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं को 1 मई से 30 मई के बीच स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। (Chhattisgarh RTE Admission)

द्वितीय चरण की प्रक्रिया

द्वितीय चरण के तहत नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन 8 जून से 20 जून तक किया जाएगा। सीट प्रकटीकरण के बाद छात्र पंजीयन 1 जुलाई से 11 जुलाई तक होगा। नोडल वेरिफिकेशन के बाद 27 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉटरी और आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को 3 अगस्त से 17 अगस्त तक संबंधित स्कूलों में दाखिला लेना होगा।

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में RTE सीटों में बढ़ोतरी, पहली क्लास में मिलेगा एडमिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *