CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिरसे मौसम में बदलाव होने वाला है. जहाँ छत्तीसगढ़ के रायपुर ,दुर्ग , सरगुजा , बिलासपुर संभाग के आस पास के इलाको में बारिश होने की सम्भावना है.वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल यानी 19 मार्च से 21 मार्च तक बारिश हो सकती है. बारिश के बाद अगले तीन दिन तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है. फिलहाल अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा-उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक सिस्टम बना हुआ है. जिसकी वजह से तीन दिन प्रदेश में बदली बारिश की स्थिति बन रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सोमवार को पारा 39.6 डिग्री रहा.जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान भी यहां 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है.
