Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पोटीयाडीह गांव में घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रियांशी साहू अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

