Raigarh Elephant Death: तालाब में डूबकर हाथी शावक की मौत, 3 महीने में पांचवीं घटना

Raigarh Elephant Death: रायगढ़ वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में हाथी के शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना बड़झरिया तालाब में रात के वक्त हुई जब हाथियों का दल नहाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नहाते समय शावक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगभग 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना की जानकारी मिली।

वन विभाग ने शावक के शव का विधिवत अंतिम संस्कार इंद्रा विहार में किया। मौके पर एसडीओ, रेंजर और अन्य वन अधिकारी मौजूद थे। यह हाथी की मौत की तीन महीने में पांचवीं घटना है।

वन विभाग के एसडीओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि रात करीब 10 से 11 बजे तालाब में हाथी नहा रहे थे। शावकों को बड़े हाथी उठाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण मदद नहीं पहुंच पाई। सुबह शव तालाब के बाहर मिला। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

Raigarh Elephant Death: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, एक साल में छठवां मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *