बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी फिर फांसी के फंदे से झूल गया.घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव की है.जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान घनश्याम साहू (75) और पत्नी इंदिरा साहू (63) के रूप में हुई है.दंपत्ति के 3 बच्चे हैं लेकिन एक बेटे की कोरोना से मौत हो गई थी.
बताया जा रही कि गुरुवार की रात बुजुर्ग पति पत्नी के बीच किसी घरेलु बात को लेकर बहस हो गई. और विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे तेजी से खून बहने लगा और मौके पर ही इंदिरा साहू की मौत हो गई. उसके बाद घनश्याम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जिस समय यह घटना घटी उस समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे सुबह पति और पत्नी की लाश हडकंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की गहराई से जाँच की गई. फ़िलहाल पुलिस आगे भी इस मामले में जाँच कर रही हैं. 
