CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में होगी तापमान में बढ़ोतरी, मानसून की रफ़्तार पड़ी धीमी 

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं. प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई हैं, जिस वजह से मानसून नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है. गुरुवार को प्रदेश में 38.2°C के साथ सबसे गर्म दुर्ग रहा.  प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से उमस बढ़ गई है दरअसल मई के पूरे तपमान 40 डिग्री से कम रहा और महीने भर बारिश के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली. मई में कई सालों के बाद ऐसा हुआ कि पूरे महीने भर झमाझम बारिश हुई और नौतपा एक दिन भी नहीं तपा.

छत्तीसगढ़ में आज एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन अधिकतर जिलो में मौसम सूखा ही रहेगा. बता दे कि अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभवना नहीं हैं.मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा सिर्फ इन चार जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *