CG Weather Update: विदाई से पहले फिर दिखा मानसून का असर, रायपुर समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से अगले दो से तीन दिनों में मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। हालांकि, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

CG Rain Alert

10 अक्टूबर को मानसून की वापसी रेखा अचानक मध्य भारत तक पहुंच गई। शनिवार को यह वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच चुकी है। अगले कुछ दिनों में यह सरगुजा और बिलासपुर संभाग तक पहुंचेगी। इसके बाद उत्तर-पूर्वी हवाओं का आगमन होगा और मौसम शुष्क और ठंडा हो जाएगा।

 

कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज

 

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश अंतागढ़ में 90 मिमी हुई। वहीं मैनपुर में 70 मिमी, लोहंडीगुड़ा में 60 मिमी, बालोद में 50 मिमी, और चारामा, भानुप्रतापपुर में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दुलदुला, डौंडीलोहारा और बिलाईगढ़ में भी 30 मिमी वर्षा हुई।

 

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की वापसी के बाद राज्य का वातावरण शुष्क हो जाएगा और हवा में नमी कम होगी, जिससे सुबह और रात में ठंडक महसूस होने लगेगी।

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 31°C और न्यूनतम 23°C तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को संडे आउटिंग के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *