Jagdalpur Suicide: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, घटनास्थल पर मिली स्कूटी, जांच जारी

Jagdalpur Suicide: जगदलपुर शहर से सटे करकापाल और लामनी रेलवे ट्रैक के बीच रविवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद रेलवे विभाग ने तुरंत इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय नवजीत हलधर (Navjeet Haldar suicide case Jagdalpur) के रूप में हुई है। बोधघाट थाने की पुलिस ने घटना स्थल के पास से युवक की स्कूटी भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नवजीत हलधर जगदलपुर का ही रहने वाला था और अपनी स्कूटी से ही घटना स्थल तक पहुंचा था। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

फिलहाल बोधघाट पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *