Surajpur Murder: सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने जिंदा जलाया, कारण जानकर पुलिस के उड़े होश…

Surajpur Murder

Surajpur Murder: सूरजपुर शहर के मानी चौक में बीते 6 अगस्त को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। उस दिन स्थानीय निवासी सुपारी लाल आग से झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने सनसनीखेज सच सामने आया।

दरअसल, यह कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला था। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ही इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 6 अगस्त को सुपारी लाल गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक रूप से यह मामला घरेलू दुर्घटना समझा गया था, लेकिन पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की।

जांच में पता चला कि सुपारी लाल और उनकी पत्नी मूर्ति बाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कभी-कभी दोनों अलग भी रहते थे। मृतक की मौत से कुछ दिन पहले ही दोनों साथ रहने लगे थे। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

उसने बताया कि घटना के दिन सुबह, जब मृतक के माता-पिता काम पर गए थे, तब उसने सोते हुए पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी मूर्ति बाई को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *