Raipur Non-Veg Banned: राजधानी रायपुर में इस साल महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2025) और महावीर निर्वाण दिवस (21 अक्टूबर 2025) के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिक निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित सभी पशु वध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी।
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को नगर पालिका निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इसके लिए अपने-अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों का सतत् निरंतर पर्यवेक्षण करेंगे।

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने के लिए होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जब्ती की कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी।
