Raipur Accident: रायपुर में कार की टक्कर से नाली में गिरी ऑटो, कार बिजली पोल से टकराई

Raipur Accident: रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। वहीं कार अनियंत्रित होकर स्टील के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Raipur Accident: रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। वहीं कार अनियंत्रित होकर स्टील के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।tc

जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में रावाभाठा की ओर से आ रही थी। भनपुरी चौक के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे बैटरी ऑटो से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

खमतराई पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना दोपहर करीब 2:30 बजे मिली। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ऑटो चालक, कार चालक और ऑटो में सवार अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Raipur Accident: रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। वहीं कार अनियंत्रित होकर स्टील के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *