CG News:  शराबी युवक का बिजली पोल पर चढ़कर हंगामा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

CG News: धमतरी में एक शराबी युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक को पोल पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान लोग युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

घटना धमतरी कोतवाली थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी चौक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर बैठा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

युवक के बिजली पोल पर चढ़ने के बाद चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, वहीं कुछ ने पुलिस को सूचना दी। लोगों को डर था कि करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है।

पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

नशे में था युवक

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और उसे अपनी जान के खतरे का भी अंदाजा नहीं था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *