CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और उसके दायरे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश सामान्य के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

CG Weather Update

19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कई जिलों में बारिश का दायरा और बढ़ सकता है।

गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

CG Weather Update

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *