CG Hockey League: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज, रायपुर में 6 टीमें खिताब के लिए करेंगी मुकाबला

CG Hockey League: राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में बुधवार को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत हुई। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश के 108 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल कर मुकाबले कराए जा रहे हैं। लीग में ओलिंपियन और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ के उत्साहजनक नारे के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स के बीच खेला जाएगा।

समारोह में खेल और युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके द्वारा की गई। इस अवसर पर खेल मंत्री अरुण साव, सांसद छाया वर्मा सहित खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Hockey League

6 टीमें खिताब के लिए मैदान में

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें राजधानी रॉयल्स, न्यायधानी नाइट्स, मैनपाट टाइटन्स, बैलाडीला बुल्स, चक्रधर चैंपियंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स शामिल हैं। सभी टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

इस लीग के माध्यम से प्रदेश के युवा हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *