CG News: रावण दहन के दौरान हादसा; हनुमान की पूंछ में आग लगने से 3 लोग झुलसे, देखें भयानक वीडियो-

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दशहरा उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामलीला मंचन के दौरान अचानक आग भड़कने से हनुमान का किरदार निभा रहा युवक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावह स्थिति दिखाई दे रही है। घटना नगरी क्षेत्र के छिपली गांव की है।

हनुमान की पूंछ में लगी आग

जानकारी के अनुसार, दशहरा के मौके पर गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव की पूंछ में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हादसे में 3 लोग झुलस गए हैं। इनमें हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

स्प्रे से निकली आग

बताया जा रहा है कि रावण दहन के दौरान कुछ लोग आग का प्रदर्शन करने के लिए ज्वलनशील स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे से निकली आग रामलीला कलाकारों तक पहुंच गई और हादसा हो गया।

देखें वीडियो-

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अचानक आग भड़कती है और कुछ ही समय में कई लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *