CG Goat Theft: सावधान! भेड़-बकरी हो रही चोरी, घर को बाहर से बंद कर पार करते हैं चोर

CG Goat Theft: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के कई गांवों में भेड़-बकरियों की लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। आरोप है कि रात के समय अज्ञात चोर घरों के पीछे बने बकरी कोठों की दीवार तोड़कर मवेशियों को चोरी कर ले जा रहे हैं। अब तक तीन गांवों में 20 से ज्यादा भेड़-बकरियों के चोरी होने की शिकायत सामने आ चुकी है।

पुसौर क्षेत्र के सुर्री गांव निवासी धर्मपाल सिदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार तोड़कर चार भेड़ें चोरी कर लीं।

धर्मपाल ने बताया कि रात में भेड़ों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो चारों भेड़ें गायब थीं। आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।

3 गांवों में चोरी

ग्रामीणों के अनुसार, सुर्री के अलावा झारमुड़ा और बरगांव गांव में भी भेड़-बकरियों की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन गांवों में अब तक 20 से ज्यादा मवेशियों के चोरी होने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पशुपालक परेशान हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि चोर दोबारा उनके मवेशियों को निशाना बना सकते हैं।

घर को बाहर से बंद कर करते हैं चोरी

ग्रामीणों का आरोप है कि चोर चोरी करने से पहले घरों को बाहर से बंद कर देते हैं, ताकि लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद बाड़े या कोठे में रखे भेड़-बकरियों को लेकर फरार हो जाते हैं।

धर्मपाल के मुताबिक, चोर लाल रंग की गाड़ी से आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों की चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *