Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में चलेगी स्पेशल ट्रेनें; देखें तारीखें

Holi Special Train

Holi Special Train: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Holi Train) और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया और छपरा जंक्शन के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। (होली स्पेशल ट्रेन)

पहली होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 01 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन (Raipur Holi Special Train) रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 03 मार्च 2026 को छपरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08864 03 मार्च 2026 को छपरा से चलकर 04 मार्च 2026 को गोंदिया पहुंचेगी। (छत्तीसगढ़ होली ट्रेन)

इसी तरह दूसरी होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया से 02 मार्च 2026 को रवाना होगी, जबकि इसकी वापसी ट्रेन गाड़ी संख्या 08866 छपरा जंक्शन से 04 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *