Bastar Pandum 2026: बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज 9 फरवरी को भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। (बस्तर पंडुम समापन)

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित बस्तर पंडुम (Bastar Pandum Closing Ceremony) बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बना है। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में जनजातीय नृत्य, संगीत, वेशभूषा, पारंपरिक कला और खानपान की झलक देखने को मिली

बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कलाकार और स्थानीय लोग शामिल हुए।
