CG BREAKING: सितार गुटखा फैक्ट्री में GST की रेड; बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त, जांच जारी

TTGST raid at Sitar Gutkha Factory Ganiyari: छत्तीसगढ़ में अवैध व्यापार और कर चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्टेट जीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) की टीम ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण का सामान बरामद किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच स्थित जलबांधा रोड पर, जोरातराई और अंजोरा के नजदीक गनियारी गांव में संचालित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में गुटखा निर्माण से जुड़ी कई मशीनें, कच्चा माल और तैयार उत्पाद मिले हैं। फिलहाल जीएसटी की टीम मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध गुटखा उत्पादन और बिक्री की मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। राज्य कर विभाग के आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर यह छापा मारा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *