Bijapur Encounter: बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

Bijapur Encounter

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों और जवानों के बीच सुबह से एनकाउंटर हो रहा है। घने और दुर्गम जंगलों में चल रहे ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी रही। एनकाउंटर में एक टॉप नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया। उसके सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। (बीजापुर एनकाउंटर में नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर)

2021 के हमले में शामिल था उधम सिंह (Udham Singh Encounter)

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उधम सिंह साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम नक्सली हमले में शामिल था। जहां नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। इसके साथ ही वह कई वारदातों में शामिल रहा। उधम सिंह टेकुलगुड़ेम नक्सली हमले को अंजाम देने वाले टॉप लीडरों में था। ऐसा कहा जाता है कि वह इस हमले की प्लानिंग में भी शामिल था।

Bijapur Encounter

DVCM उधम सिंह (Maoist commander Udham Singh) प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था। इसके साथ उसके पास जागूरगुंडा एरिया कमेटी की भी जिम्मेदारी थी। सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था

पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *