Police Memorial Day: पुलिस स्मृति दिवस पर CM साय ने शहीद जवानों को किया नमन, नक्सलवाद के खिलाफ बलिदान को बताया प्रेरणा

Police Memorial Day: चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रायपुर। Police Memorial Day: चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर जवानों के साहस और समर्पण की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन भी है। पुलिस जवान कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ जवानों के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की हिंसा और भय से प्रभावित रहा है। लेकिन जवानों के साहस, पराक्रम और बलिदान से प्रदेश ने शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बलिदान से प्रदेश में शांति स्थापित करने का मार्ग मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जवानों के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज की सेवा में उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *