Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत चितावर में खेलते-खेलते तीन साल की मासूम को करैत सांप ने काटा, जिससे मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय झाड़ियों से निकले करैत सांप ने मासूम को पैर में काट लिया, जिससे उसकी ज़िंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, रिया यादव (Riya Yadav Death Snack Bite) रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेल रही थी। तभी झाड़ियों से अचानक करैत सांप निकल आया और उसे डस लिया। रिया के रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े और आनन-फानन में उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन ज़हर पूरे शरीर में फैल चुका था। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गाँव में पसरा मातम
मासूम की मौत से पूरे गाँव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर इलाके में सांप निकलते हैं, लेकिन इस तरह की दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया है। लोग परिवार के दुख में शामिल होकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
