Chandi Mandir Video: चंडी मंदिर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों को पीटा, देखें CCTV फुटेज

Chandi Mandir Video

Chandi Mandir Video: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के घुंचापाली-बागबाहरा के प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां उत्पात मचाते हुए पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार, चंडी पहाड़ी पर स्थित चंडी माता मंदिर भालुओं के प्रतिदिन मंदिर आने की वजह से भी प्रसिद्ध है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए दहशत फैलाने लगे।

उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 से 4 आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

देखें CCTV फुटेज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *