CG Hookah Party: यहां चल रही थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने 6 युवकों को धर दबोचा

CG Hookah Party

CG Hookah Party: राजनंदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस में चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर कई युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा। मौके से हुक्का और उससे जुड़ा अन्य सामान भी जब्त किया गया है।tcw

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है। सभी युवक डोंगरगढ़ के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *