Redmi Watch 6 : रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे पहली बार अक्टूबर 2025 में चीन में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max स्मार्टफोन के साथ पेश किया था। अब यह स्मार्टवॉच पोलैंड, रोमानिया और थाईलैंड जैसे देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट Redmi Watch 6 और Redmi Watch 6 NFC में लॉन्च किया है।![]()
2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले
रेडमी वॉच 6 में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास और पतले बेजल्स दिए गए हैं। वॉच Always-On Display और कस्टमाइज वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है।
150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड
स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इनमें से 6 एक्टिविटी को वॉच अपने आप पहचान सकती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है।
12 दिन तक चलेगी बैटरी
रेडमी वॉच 6 में 550mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य इस्तेमाल में 12 दिन तक और बैटरी सेवर मोड में 24 दिन तक चल सकती है।
वॉच में 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है। नेविगेशन के लिए इसमें डुअल L1 GNSS एंटीना मिलता है, जो GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS सिस्टम को सपोर्ट करता है।
Redmi Watch 6 की कीमत
Redmi Watch 6 की बिक्री फिलहाल पोलैंड, रोमानिया और थाईलैंड में शुरू हो चुकी है। वहीं Redmi Watch 6 NFC फिलहाल केवल पोलैंड में उपलब्ध है। पोलैंड में Redmi Watch 6 की शुरुआती कीमत PLN 449 यानी करीब 10 हजार रुपए रखी गई है। वहीं Redmi Watch 6 NFC की कीमत PLN 499 यानी करीब 11 हजार रुपए है।


