CG Breaking: अप्रैल में मिलेगा मिट्टी तेल; आदेश जारी, जानिए कितने लीटर मिलेगा..

CG Breaking

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। (छत्तीसगढ़ में अप्रैल में मिलेगा मिट्टी तेल)

यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। (छत्तीसगढ़ में अप्रैल में मिलेगा केरोसिन)

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा के भीतर उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। जिन उचित मूल्य दुकानों में मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में पुनः आबंटित किया जाएगा। (छत्तीसगढ़ केरोसिन वितरण)

अप्रैल माह के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को भी लैप्स कोटा की जानकारी 30 अप्रैल तक विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। (Chhattisgarh kerosene allocation)

खाद्य विभाग के अनुसार, बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिलों को 24-24 किलोलीटर तथा अन्य जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन दिया गया है।

वितरण की मात्रा इस प्रकार निर्धारित की गई है-

शहरी क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर

ग्रामीण क्षेत्र (अनुसूचित व गैर-अनुसूचित): प्रति राशनकार्ड अधिकतम 2 लीटर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *