Korba Accident: ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

Korba Accident

Korba Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाइपास का है। (कोरबा ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला)

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कृष्णा दास (22) निवासी ग्राम घुंचापुर और बिहारी लाल यादव (24) निवासी साखो गांव के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से कटघोरा गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक (Korba truck bike Accident) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (Korba truck bike collision)

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (कोरबा ट्रक बाइक एक्सीडेंट दो दोस्तों की मौत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *