Raipur News: खेल की सबसे बड़ी ऑनलाइन एग्जाम, क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू; मिलेंगे 1 लाख का इनाम

Raipur News: रायपुर के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सद्दू में विद्यार्थियों को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को परीक्षा की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, परीक्षा का स्वरूप और पुरस्कारों की जानकारी दी गई।

Raipur News: रायपुर के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सद्दू में विद्यार्थियों को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को परीक्षा की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, परीक्षा का स्वरूप और पुरस्कारों की जानकारी दी गई।

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों के बीच खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है।

6 सितंबर को होगी परीक्षा

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार 20 मिनट में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन गेटवे सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

परीक्षा का स्वरूप

परीक्षा की अवधि 20 मिनट होगी। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 12 वर्ष निर्धारित की गई है। खेल जागरूकता के लिए 20 रुपए की दान राशि निर्धारित की गई है।

मोबाइल और लैपटॉप से दे सकेंगे परीक्षा

अभ्यर्थी कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार –  1 लाख रु.

द्वितीय पुरस्कार – 50 हजार

तृतीय पुरस्कार – 25 हजार  (तृतीय स्थान पर आने वाले 6 प्रतिभागियों को)

चौथा पुरस्कार –  11 हजार  (चौथे पुरस्कार के रूप में संगठन के 11 क्षेत्रों से एक-एक विजेता को)

 

ऐसे करें आवेदन

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.kreedabharatikgp.org पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *