CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, फिर बढ़ेगी गर्मी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी फिर से तेज हो जाएगी।

CG Weather Update

बीते 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और गरज-चमक की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है।

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अमलीपदर में 3 सेमी और दोरनापाल, सुकमा व मुकडेगा में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *