मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए श्रद्धालु रवाना, 775 यात्री जायेंगे भुवनेश्वर और कोणार्क 

बिलासपुर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 775 यात्री रवाना हो गये. स्पेशल ट्रेन को बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाई.कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार उपस्थित थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर पांच साल बाद यह योजना फिर से शुरू हुई है.

बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले के तीर्थ यात्रियों का स्टेशन पर तिलक और माला से स्वागत किया गया. यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया.यात्रा के दौरान सरकार यात्रियों को भोजन, आवास और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है. 65 वर्षीय अम्बे सिंह, पंडित ईश्वर पाठक, सिरगिट्टी के चन्द्रपाल सिंह राजपूत और जोरापारा सरकण्डा निवासी धनी राम अग्रवाल ने इसे अमूल्य अवसर बताया. उन्होंने जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन की खुशी साझा करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *