जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार २२ अप्रैल को आतंकियों ने 27 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी.जिसका असर अब टूरिस्ट कारोबार पर पड़ रहा है.जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों आतंकी हमले हुए, लेकिन टूरिस्ट कभी टारगेट नहीं रहे. अब छत्तीसगढ़ से कश्मीर घूमने के लिए जाने वाले लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं.हर साल सीजन के दो महीनों में रायपुर से 8 से 10 हजार लोग कश्मीर घूमने जाते हैं. इस घटना के बाद से पिछले 2 दिनों में ही रायपुर से 800 से ज्यादा बुकिंग कैंसिल की गई है. रायपुर में 100 से अधिक टूर एड़ ट्रेवल्स एजेंसियां हैं.लगातार लोग उनकी ओर से की गई बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं.
हर साल सीजन के दो महीनों में रायपुर से 8 से 10 हजार लोग कश्मीर घूमने जाते हैं. इस घटना के बाद से पिछले 2 दिनों में ही रायपुर से 800 से ज्यादा बुकिंग कैंसिल की गई है. रायपुर में 100 से अधिक टूर एड़ ट्रेवल्स एजेंसियां हैं. लगातार लोग उनकी ओर से की गई बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं.
