CG WEATHER UPDATE: रायपुर बिलासपुर में भीषण गर्मी, लू का अलर्ट 

 CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में गर्मी बढती जा रही है. अब तक सबसे ज्यादा गर्मी रायपुर , बिलासपुर में पढ़ रही है.मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.बिलासपुर बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 43.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचाव के साथ ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा. बुधवार को पारा 43.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है.माना एयरपोर्ट इलाके में भी अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री रहा. तेज गर्मी के चलते राजधानी के लोग परेशान हैं. वहीं शाम के वक्त भी गर्म हवाएं चलती रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *