CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है.मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा. यहां दिन का पारा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया.दिन में हालात लू जैसे रहे.इस वजह से दोपहर में राजधानी के गली मोहल्ले तो दूर बाजार की सड़कें भी सूनी हो गईं थी. जीई रोड जहां 24 घंटे में सवा लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन वहां इक्का-दुक्का गाड़ियां ही चल रही थी.मौसम विभाग ने 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और खतरे को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा.मौसम विभाग के अनुसार इस समय रायपुर जिला सबसे गर्म है. आज भी रायपुर में तेज गर्मी रहेगी। दिन का तापमान 45 डिग्री और रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा. मंगलवार को रायपुर में करीब 45 डिग्री (44.4 डिग्री) तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है.
