आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी पहुंची अंबेडकर अस्पताल, मरीजों को उपलप्ध होने वाली सुविधाओं का किया निरीक्षण 

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी आज अंबेडकर अस्पताल पहुंची. जहांँ उन्होने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित 700 बिस्तरों वाले एकीकृत अस्पताल स्थल का प्रेक्षण किया और अलग-अलग विभागों में स्थापित मशीनों के संबंध में जानकारी ली.

शिखा राजपूत तिवारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रदत्त भोजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल, सहायक नर्सिंग अधीक्षक डी. अश्लेशम, अभिलाषा गुजराती सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *