RAIPUR:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के द पंजाबी रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए बिरयानी की प्लेट से काक्रोच मिलने की शिकायत सामने आई थी। दरअसल आज विभाग की टीम जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंची। जांच में पता चला कि वेज के साथ नॉनवेज समान एक साथ रखे पाये गये.यहाँ अलग-अलग चीजों की खाने का सैंपल लिया.
कटोरा तालाब स्थित द पंजाबी रेस्टोरेंट में तीन दिन तक भोजन परोसने पर रोक लगा दिया गया है. साथ ही रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार होने तक किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ ग्राहकों को परोसने की अनुमति नहीं होगी.
